अप्रैल 2, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 13

गुजरात: बनासकांठा जिले के डीसा में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हुई

  गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में कल एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है और छह लोग घायल हैं। अपराध नियंत्रण शाखा ने इस अवैध फैक्ट्री के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अप्रैल 2, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 9

मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को पेशी के लिए तीसरा नोटिस भेजा

  मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को पेशी के लिए तीसरा नोटिस भेजा है। उसपर एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने का आरोप है। पुलिस ने कुणाल कामरा से 15 अप्रैल तक खार थाने में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। मुंबई पुलिस कुणाल कामरा...

अप्रैल 2, 2025 12:49 अपराह्न

views 47

लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक

    वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सदन में विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि ज़रूरी होने पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। श्री रिज...

अप्रैल 2, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 77

भारत की निहारिका सिंघानिया ने बेल्जियम में आयोजित एज़ेलहोफ़ सीएसआई लियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

  बेल्जियम में आयोजित एज़ेलहोफ़ सीएसआई लियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में भारत की निहारिका सिंघानिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। निहारिका ने 40.72 और 40.34 अंकों के साथ यह खिताब जीता।

अप्रैल 2, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 22

म्यामां में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,719 हुई, 4,500 से अधिक घायल

    म्यामां में पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या 2,719 हो गई है। 4,500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 441 लोग लापता हैं। म्यामां के सैन्य प्रमुख मिन उंग ह्लवाइंग के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।      आपदा के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है। भारत ऑपर...

अप्रैल 2, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 34

देश में बढ़े बच्चों को गोद लेने के मामले, वर्ष 2024-25 में 4,515 बच्चों को गोद लिया गया

  देश में बच्चों को गोद लेने के मामले काफी बढ़ रहे हैं। महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 4,515 बच्चों को गोद लिया गया। यह आंकड़ा पिछले 12 वर्षों में सर्वाधिक है। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण ने भी 8 हज़ार से अधिक बच्चों को गोद लेने के लिए उपलब्ध कराया है। मंत्रा...

अप्रैल 2, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 19

आयात-निर्यात के लिए रत्‍न, आभूषणों और मशीनरी के नमूने अपने व्यक्तिगत सामान में ले जा सकेंगे विमान यात्री

  अब विमान यात्री आयात-निर्यात के लिए रत्‍न, आभूषणों और मशीनरी के नमूने अपने व्यक्तिगत सामान में ले जा सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय अप्रत्‍यक्ष कर और सीमा शुल्‍क बोर्ड इन नमूनों की इलेक्‍ट्रोनिक प्रोसेसिंग शुरू करने जा रहा है। निर्यात की व्‍यवस्‍था इस वर्ष एक मई से 9 हवाई अड्डों पर लागू कर दी जाएगी। इन...

अप्रैल 2, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 12

ईपीएफओ ने 15 और बैंकों को प्रत्यक्ष भुगतान प्रणाली से जोड़ा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बहु-बैंकिंग केंद्रीकृत संग्रह प्रणाली में 15 और बैंकों को शामिल किया है। इसके साथ ही इस पैनल में शामिल सरकारी और निजी बैंकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कल नई दिल्ली में इस करार पर हस्ताक्षर के समय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे। उन्...

अप्रैल 2, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 16

पिछले वित्त वर्ष में देश की अक्षय ऊर्जा क्षमता में 25 गीगावाट की रिकॉर्ड वृद्धि हुई

    देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में पिछले वित्त वर्ष में 25 गीगावाट की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कल नई दिल्ली में बताया कि पिछले वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में लगभग 35 प्रतिशत वृद्धि हुई। उन्‍होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में, सबसे अधिक वृद्धि सौर ऊ...

अप्रैल 2, 2025 7:09 पूर्वाह्न

views 7

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं: मुख्यमंत्री माणिक साहा

  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि राज्य में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना बाड़ वाले इलाकों में संयुक्त रूप से गश्त, छापेमारी और जिला स्तर पर मानव तस्करी-रोधी इकाइयां बनाना शामिल हैं। श्री साहा ने कल त्रिपुरा विधानसभा में एक प्रश्न के उत...