अप्रैल 30, 2025 9:09 अपराह्न

views 18

गुरुवार को जम्मू संभाग और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कल जम्मू संभाग और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और देश के कई दक्षिणी क्षेत्रों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में गरज के साथ ओलावृष...

अप्रैल 30, 2025 9:08 अपराह्न

views 24

मॉलदीव के माले पहुंँचा भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस-कोच्चि

भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कोच्चि कल मॉलदीव के माले पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आईएनएस कोच्चि की यात्रा भारत और मॉलदीव के बीच मजबूत समुद्री संबंध प्रदर्शित करती है।   यह क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता ...

अप्रैल 30, 2025 9:06 अपराह्न

views 11

वियतनाम ने अमरीका के साथ युद्ध की समाप्ति की 50वीं वर्षगांँठ मनाई

वियतनाम ने आज अमरीका के साथ युद्ध की समाप्ति की 50वीं वर्षगांठ मनाई। दक्षिण वियतनाम के शहर साइगॉन में आयोजित समारोह में एक भव्य सैन्य परेड निकाली गई।   पहली बार चीन और कंबोडिया का एक दल इसमें शामिल हुआ। 1954 में शुरू हुआ यह युद्ध 30 अप्रैल 1975 को समाप्त हुआ।

अप्रैल 30, 2025 9:22 अपराह्न

views 24

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कुवैत की एकजुटता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।       डॉक्‍टर जयशंकर ने डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से भी बात की। विदेश मंत्री ने पहलगाम आतं...

अप्रैल 30, 2025 9:03 अपराह्न

views 18

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को अत्‍यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ...

अप्रैल 30, 2025 9:02 अपराह्न

views 27

इस वर्ष की पहली तिमाही में अमरीका की अर्थव्यवस्था में 0.3 प्रतिशत की गिरावट

इस वर्ष की पहली तिमाही में अमरीका की अर्थव्यवस्था में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह पिछले तीन वर्षों में पहली गिरावट है। इस दौरान आयात में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई।   आयात में वृद्धि से सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी में पांच प्रतिशत की कमी हुई है। संघीय सरकार के खर्च में पांच दशमलव एक प्रतिशत की क...

अप्रैल 30, 2025 8:58 अपराह्न

views 27

आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के पोथिरेड्डीपालेम में एक सड़क दुर्घटना में पांच मेडिकल छात्रों सहित छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में आज नेल्लोर जिले के पोथिरेड्डीपालेम में एक सड़क दुर्घटना में पांच मेडिकल छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई। नेल्लोर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर से जा टकराई।   मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

अप्रैल 30, 2025 8:57 अपराह्न

views 4

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट की

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट की। राहुल गांधी ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से बात की। राहुल ने अपने फोन से शोकाकुल परिवार के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से बात भी करा...

अप्रैल 30, 2025 7:15 अपराह्न

views 28

प्रदेश में एक से पांच मई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

प्रदेश में बढ़ती गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डी रोहित थपलियाल ने बताया कि एक से पांच मई तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।   पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। श्री थपलियाल का कहन...

अप्रैल 30, 2025 7:14 अपराह्न

views 19

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा -सरकार डिग्री कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं व गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा है कि सरकार डिग्री कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वे हल्द्वानी के गौलापार में उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल और कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण अवसर पर क...