भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कोच्चि कल मॉलदीव के माले पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आईएनएस कोच्चि की यात्रा भारत और मॉलदीव के बीच मजबूत समुद्री संबंध प्रदर्शित करती है।
यह क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता पर बल देता है। मॉलदीव के अधिकारियों ने जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
आईएनएस कोच्चि को 30 सितंबर 2015 को नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और पश्चिमी नौसेना कमान के अंतर्गत मुंबई में स्थित है।