मौसम विभाग ने कल जम्मू संभाग और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। कल पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और देश के कई दक्षिणी क्षेत्रों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
विभाग ने कहा है कि कल गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।