अप्रैल 18, 2026 7:34 अपराह्न | Australia and Japan

printer

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने युद्धपोत आपूर्ति के लिए सात अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते पर किए हस्ताक्षर

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने युद्धपोत आपूर्ति के लिए सात अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि यह समझौता युद्धपोत आपूर्ति के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समझौते के तहत जापान, ऑस्ट्रेलिया की नौसेना को तीन उन्नत मोगामी-श्रेणी के मल्‍टी रोल फ्रिगेट की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा आठ युद्धपोत ऑस्ट्रेलिया में ही निर्मित किए जाएंगे। इन युद्धपोतों को हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में तैनात किया जाने की संभावना है।