सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ए एस यू एस ई) के परिणाम जारी किए हैं। सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 7 करोड़ 34 लाख थी जो वर्ष 2025 में बढ़कर 7 करोड़ 92 लाख हो गई। यह 7.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस क्षेत्र में रोजगार में भी 6.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें कुल श्रमिकों की संख्या 12 करोड़ 81 लाख होने का अनुमान है।
सर्वेक्षण के अनुसार, व्यापार, विनिर्माण और अन्य सेवाओं के अच्छे प्रदर्शन के कारण वर्तमान कीमतों पर इस क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धित (जी.वी.ए.) में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। महिला प्रधान स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों का प्रतिशत ए एस यू एस ई 2023-24 में 2.17 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 26.93 प्रतिशत हो गया है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि उद्यमशीलता के उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में 17.94 प्रतिशत से बढ़कर 31.06 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 37.01 प्रतिशत से बढ़कर 48.94 प्रतिशत हो गया है।