असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा की 126 सीटों में से 74 के परिणाम मिले हैं। भाजपा को और उसके सहयोगी दलों ने 70 सीटें जीती हैं और 30 पर आगे है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को दो सीटें मिली हैं और 20 पर आगे है। अन्य को दो सीटों पर जीत मिली है और दो पर आगे है।
भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा जालुकबाडी सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार हितेन्द्र नाथ गोस्वामी ने असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर हरा दिया है।