सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में चार मई को हुई बैठक में अधिवक्ताओं – मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा, रविंदर मलिक, प्रविन्द्र सिंह चौहान, राजेश गौर और मिंदरजीत यादव के नामों को न्यायाधीश के रूप में अनुमोदित किया गया। प्रविन्द्र सिंह चौहान वर्तमान में हरियाणा के महाधिवक्ता हैं, जबकि हरमीत सिंह देओल पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं।
एक अन्य निर्णय में, कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। ये तीन न्यायिक अधिकारी हैं – सुनीता गंधम, अलापति गिरिधर और पुरुषोत्तम कुमार चिंतलपुडी।