मई 12, 2026 11:59 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘सिरहिंद फतेह दिवस’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

गृह मंत्री अमित शाह ने महान सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सिरहिंद फतेह दिवस’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया, मुगलों को पराजित किया और आत्मसम्मान, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनगिनत अत्याचार सहने के बावजूद उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया। श्री शाह ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा।

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी एक महान सिख योद्धा और खालसा सेना के सेनापति थे, जिन्होंने मुगलों को पराजित किया।