मई 3, 2026 7:56 पूर्वाह्न

printer

अमरीका की स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की

अमरीका की किफायती स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। यह एयरलाइंस प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें संचालित करती है। इसमें लगभग 17 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। एयरलाइन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से परिचालन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्पिरिट एयरलाइंस इससे पहले भी दो बार दिवालिया हो चुकी थी। कंपनी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के कारण तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से परिचालन जारी रखना असंभव हो गया था। एयरलाइन ने कहा है कि कंपनी की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अब ग्राहक सेवा उपलब्ध नहीं है।