मई 2, 2026 2:16 अपराह्न

printer

केरलम में सोमवार को होने वाले मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

केरलम में सोमवार को होने वाले मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि मतगणना 8 बजे से 43 स्थानों पर बने 140 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। इस प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सूक्ष्म पर्यवेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षक और सहायकों सहित कुल 15 हजार 4 सौ 65 अधिकारी तैनात रहेंगे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की गिनती होगी। स्ट्रॉन्ग रूम में उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों, चुनाव पर्यवेक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति में मतपत्र खोले जाएंगे और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मतगणना कक्षों के अंदर सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं और अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।