नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में 386 इस्लामिक चरमपंथियों को दोषी ठहराया गया है। नाइजीरिया के अटॉर्नी जनरल लतीफ फगवेमी ने कहा कि संघीय उच्च न्यायालय में पांच सौ से ज्यादा मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में 386 संदिग्धों को दोषी ठहराया गया, आठ को बरी कर दिया गया और दो को निर्दोष पाया गया। 112 मामलों को अगले चरण के लिए टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि मुकदमे का अगला चरण मई के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।
News On AIR | अप्रैल 11, 2026 5:53 अपराह्न | extremists convicted in Nigeria
नाइजीरिया में 386 चरमपंथी दोषी करार, बड़े स्तर पर सुनवाई पूरी