मई 5, 2026 4:52 अपराह्न

printer

सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त

प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 77 हजार 18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 87 अंक फिसलकर 24 हजार 33 पर आ गया। विस्‍तृत शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप-100 में लगभग शून्‍य दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में लगभग शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत का उछाल आया।