औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर इस वर्ष अगस्त में चार प्रतिशत वार्षिक रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सूचकांक के तीन प्रमुख घटकों में शामिल खनन क्षेत्र में अगस्त में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बिजली उत्पादन में चार दशमलव एक प्रतिशत और विनिर्माण क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त 2025 में बुनियादी ढाँचे या निर्माण वस्तुओं की औद्यौगिक उत्पादन वृद्धि दर अगस्त 2024 की तुलना में दस दशमलव छह प्रतिशत रही।