पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार विभिन्न कार्यों के माध्यम से भारत के ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित कर रही है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में श्री पुरी ने कहा कि तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जैव ईंधन के 20 प्रतिशत मिश्रण से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने हरित हाइड्रोजन के बारे में कहा कि यह भविष्य का ईंधन है। श्री पुरी ने कहा कि 11 वर्ष पहले 11वें स्थान वाली भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि भारत अब 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से चार दशमलव तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।