मई 12, 2026 3:50 अपराह्न

printer

सरकार ने एयर मार्शल तेजिंदर के रक्षा सौदों पर झूठे दावों वाले वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें एयर मार्शल तेजिंदर द्वारा भारत के रक्षा सौदों के बारे में झूठे दावे किए गए हैं। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा फर्जी है। इकाई ने स्पष्ट किया कि एयर मार्शल द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। इकाई ने कहा कि डिजिटल रूप से रूपांतरित वीडियो पाकिस्तानी दुष्प्रचार नेटवर्क द्वारा सांप्रदायिक नफरत फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए समन्वित किए जा रहे हैं। सरकार ने नागरिकों से ऐसी सामग्री पर विश्वास न करने और हमेशा सरकारी स्रोतों से ही इसकी पुष्टि करने का आग्रह किया है।