श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में एक महत्वपूर्ण फेरबदल में, समागी जना बालवेगया के पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने को श्रीलंका क्रिकेट पुनर्गठन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नौ सदस्यीय समिति में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा शामिल हैं। इससे पहले क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफे दे दिया, जिसे खेल मंत्री सुनील कुमार गामागे ने स्वीकार कर लिया है।
खेल मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन सरकार के नियंत्रण में आ गया है, और खेल कानून संख्या 25, 1973 के प्रावधान के अंतर्गत युवा मामले और खेल मंत्रालय अस्थायी तौर पर क्रिकेट बोर्ड का कामकाज देखेगा।