अप्रैल 28, 2026 8:36 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने चीन के विशेष दूत लियू झेनमिन से नई दिल्ली में की भेंट

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने आज नई दिल्ली में चीन के जलवायु परिवर्तन संबंधी मामलों के विशेष दूत लियू झेनमिन से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में मंत्रालय ने  बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन लक्ष्‍यों पर विचार-विमर्श किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि प्रारूप और पेरिस समझौते के तहत वैश्विक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।