मई 3, 2026 9:35 अपराह्न

printer

रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में यूक्रेन में 10 लोगों की मौत, 76 से अधिक घायल

रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में पिछले एक दिन में 10 लोगों की मौत हो गई और 76 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, खेरसोन क्षेत्र में तीन, जबकि ओडेसा, डोनेट्स्क और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों में दो-दो मौतें हुईं और सूमी क्षेत्र में एक मौत हुई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी रूस में एक तेल टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा है और काला सागर बंदरगाह के पास दो रूसी तेल टैंकरों पर हमला किया गया। हालांकि जहाजों को हुए नुकसान के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे रूस के तथाकथित गुप्त बेड़े का हिस्सा थे, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए किया जाता है।

दूसरी ओर, रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने लगभग तीन सौ 34 ड्रोन दागे, जिनमें उत्तर-पश्चिमी लेनिनग्राद क्षेत्र सबसे अधिक लक्षित क्षेत्रों में से एक था। हालांकि रूस के अधिकारियों ने इस तरह के हमलों के प्रभाव को काफी हद तक कम करके आंका है, लेकिन रूस अपने यहां यूक्रेनी ड्रोन की बढ़ती पहुंच को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा है।