सितम्बर 30, 2025 11:19 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और विदेश में रहने वाले नागरिकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व देश की संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि सभी को सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।

राष्ट्रपति ने माँ दुर्गा से सभी को ज्ञान और साहस प्रदान करने तथा सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने की भी प्रार्थना की।