सितम्बर 29, 2025 12:22 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों को खतरों से निपटने के लिए दिए निर्देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि रक्षा बलों को बहुआयामी सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज के समय में चुनौतियाँ स्थिर होने के बजाय अधिक गतिशील हैं। उन्‍होंने स्वचालित प्रतिक्रिया प्रणालियों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक युद्ध आजकल एक जमीनी हकीकत बन गया है।