अप्रैल 28, 2026 6:03 अपराह्न

printer

युगांडा में मानव तस्करी और साइबर अपराध मामलों में 231 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

युगांडा में मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दो सौ 31 विदेशी नगरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां उत्तरी युगांडा और राजधानी कंपाला में हुईं। हिरासत में लिए गए लोगों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, घाना, म्यांमा, इथियोपिया, श्रीलंका, कंबोडिया और मलेशिया के नागरिक शामिल हैं।

इनमें से कई लोगों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे। युगांडा के अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्हें, रोजगार का झांसा देकर युगांडा लाया गया था। अन्य लोगों के कथित तौर पर ऑनलाइन जालसाज़ी में शामिल होने की खबर है। पीड़ितों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने वालों नागरिकों को उनके देश पहुंचाने में सहायता दी जाएगी, जबकि अन्य लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन्हें देश से निकाला भी जा सकता है।