तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने केंद्र सरकार से श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल राजनयिक कदम उठाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के छह मछुआरों को आज श्रीलंका नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। 10 मई को समुद्र में गए इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में नावों समेत हिरासत में ले लिया गया।
श्री विजय ने श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की बार-बार की जा रही गिरफ्तारियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 54 भारतीय मछुआरे श्रीलंका की जेलों में बंद हैं, जबकि 264 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है।