जून 26, 2025 1:40 अपराह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप के फाइनल में 27 जून को ओडिशा का मुकाबला पंजाब से

महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप के फाइनल में कल ओडिशा का मुकाबला पंजाब से होगा। सेमीफाइनल में पंजाब ने हरियाणा को तीन-दो से हराया और ओडिशा ने आज चेन्नई में मेजबान तमिलनाडु को चार-एक से हराया। महिला वर्ग में तमिलनाडु का सामना हरियाणा से होगा।

    पुरुष वर्ग में फाइनल में कल तमिलनाडु का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। एक अन्‍य मुकाबले में चंडीगढ़ और ओडिशा भी आमने-सामने होंगे।