भारत में रसोई गैस यानी एलपीजी के घरेलू उत्पादन में लगभग 25% की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाए गए कई कदमों के बाद हुई है। नई दिल्ली में कल शाम पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि 8 मार्च 2026 को सरकार ने एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल परिसरों को प्रोपेन, ब्यूटेन, प्रोपिलीन, ब्यूटीन्स जैसी गैसों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।
News On AIR | मार्च 12, 2026 8:41 पूर्वाह्न
घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार के कारगर कदमों के फलस्वरूप भारत में एलपीजी उत्पादन 25% बढ़ा