उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने आज कहा कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगभग एक साल से स्थिर है, जो वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज- फिक्की द्वारा आयोजित तृतीय उद्योग 4.0 उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। सुश्री खरे ने कहा कि देश सात से आठ प्रतिशत की विकास दर प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस- यूपीआई, आधार प्रमाणीकरण और हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों जैसी पहलों ने एक बड़ी क्रांति ला दी है। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से तकनीकी समितियों में शामिल होकर ऐसे मानक तैयार करने का आह्वान किया जो न केवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप हों, बल्कि भारतीय परिस्थितियों और परिवेश के भी अनुकूल हों।
Site Admin | सितम्बर 29, 2025 5:40 अपराह्न
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगभग एक साल से स्थिर है- उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे