सितम्बर 27, 2025 10:34 अपराह्न

printer

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्ण निर्वाचन आयोग 4 और 5 अक्टूबर को राज्‍य का दौरा करेगा

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्ण निर्वाचन आयोग 4 और 5 अक्टूबर को राज्‍य का दौरा करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार] आयोग की टीम का नेतृत्व करेंगे। इस दौरे से पहले, चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।