जुलाई 24, 2025 10:33 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में विमान हादसे के बाद भारत ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, भेजी नर्सिंग टीम

बंगलादेश में 21 जुलाई के विमान हादसे के पीड़‍ितों के उपचार में मदद के लिए भारत के दो विशेषज्ञ और नर्सिंग सहयोगी की टीम कल शाम ढाका पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये विशेषज्ञ भारत के दो शीर्ष अस्‍पतालों- राम मनोहर लोहिया अस्पताल और सफदरजंग अस्‍पताल के हैं।

 

वे आज से इन पीडि़तों के उपचार में सहयोग देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बंगलादेश को इस हादसे के बाद हरसंभव सहायता उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया था।