मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 8, 2024 2:53 अपराह्न | jharkhand news | RANCHI NEWS

printer

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदला

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है।  कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने से बिजली सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 12 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है।  राजधानी और आसपास मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।  इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के संकेत हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।