भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रसून जोशी ने आज नई दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्हें पिछले सप्ताह प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। श्री जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित हैं। इससे पहले, श्री जोशी मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।
News On AIR | मई 4, 2026 6:06 अपराह्न
प्रसार भारती के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की