प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत, दुनिया में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए समग्र स्वास्थ्य और आरोग्यता को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अधिक सहयोग करने का उत्सुक है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।
Site Admin | सितम्बर 18, 2025 10:32 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस का आभार व्यक्त किया