सितम्बर 30, 2025 8:13 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी सुधारों से आम आदमी को सीधा लाभ प्रदान करने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा घोषित वस्तु और सेवा कर बचत उत्सव 22 सितम्बर को शुरू हुआ और यह समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहा है। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ये सुधार विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दर कम करके नागरिकों को पर्याप्त लाभ प्रदान कर रहे हैं।