सितम्बर 29, 2025 6:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी बचत उत्सव, समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी बचत उत्सव, समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहा है। इस महीने की 22 तारीख से लागू, अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ये सुधार विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों को कम करके नागरिकों को पर्याप्त राहत प्रदान कर रहे हैं।