प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ से जुड़े कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीआरपीएफ ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी कठिन परिस्थिति में कर्तव्य पालन, साहस और समर्पण के लिए जाने जाते है। प्रधानमंत्री ने मानवीय चुनौतियों से उबरने में बल के योगदान की सराहना की।
Site Admin | जुलाई 27, 2025 2:17 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ से जुड़े कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी