जुलाई 27, 2025 2:08 अपराह्न

printer

पूर्व राष्‍ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम की आज पुण्यतिथि

पूर्व राष्‍ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर आज देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉ. कलाम ने देश के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें मिसाइल मैन के तौर पर भी जाना जाता है।

   

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि डॉ. कलाम दूरद्रष्‍टा, असाधारण वैज्ञानिक, प्रेरक व्‍यक्तित्‍व और महान देशभक्‍त थे। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार युवाओं को विकसित और सशक्‍त भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।