दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में आज सी.आर. पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। संवाददाताओं से बातचीत में, श्रीमती गुप्ता ने इस जीत को भारतीय राजनीति का एक निर्णायक मोड़ बताया।
उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता का विश्वास, विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति में ही है। श्रीमती गुप्ता ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन का विरोध किया था, बंगाल की माताओं-बहनों ने उन्हें अपने वोट की ताकत से हराया है।
इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत से बंगाल की विरासत और संस्कृति को आगे ले जाया जाएगा।