मई 3, 2026 8:42 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ओपेक प्लस ने जून के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति जताई

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने जून के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात के बाहर निकलने के बाद आज हुई अपनी पहली वर्चुअल बैठक में ओपेक प्लस के सात देशों ने अगले महीने तेल उत्पादन लक्ष्य को लगभग एक लाख 88 हजार बैरल प्रति दिन बढ़ाने पर सहमति जताई है। सदस्‍य देशों ने कहा कि वे बाजार की स्थितियों पर नजर रखकर उसका आकलन करेंगे। भू-राजनीतिक संकट के बीच लगातार तीसरी बार मासिक तेल उत्‍पादन बढाने का निर्णय लिया गया है।