मई 5, 2026 9:18 अपराह्न

printer

नागालैंड में युवाओं के स्वास्थ्य कवरेज के लिए 100 दिवसीय आयुष्मान छात्र कवरेज मिशन शुरू

नागालैंड ने युवाओं के स्वास्थ्य कवरेज के लिए 100 दिवसीय आयुष्मान छात्र कवरेज मिशन की शुरुआत की है। यह मिशन जिला प्रशासन और नागालैंड स्वास्थ्य सुरक्षा सोसायटी के सहयोग से मई से अगस्त महीने तक चलाया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत चयनित शिक्षण संस्थानों में पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए पात्र छात्रों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत नामांकित किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य सार्वभौमिक पंजीकरण और स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है।