जुलाई 24, 2025 1:23 अपराह्न

printer

देश में स्वच्छ ऊर्जा का बड़ा विस्तार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में प्रश्न के उत्तर में दी जानकारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अब लगभग समूचे देश में स्‍वच्‍छ ऊर्जा प्राप्‍त हो रही है। लोकसभा में आज एक प्रश्‍न के उत्‍तर में श्री पुरी ने कहा कि सरकार सीएनजी और पीएनजी सहित सभी तरह की स्‍वच्‍छ ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि देश में अब डेढ़ करोड़ पीएनजी कनेक्‍शन हैं जबकि वर्ष 2014 में यह केवल 25 लाख थे। श्री पुरी ने कहा कि एलपीजी कनेक्‍शन भी 2014 में 14 करोड़ से बढ़कर अब 33 करोड़ हो गये हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में बायोगैस के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय प्रगति हुई है।