दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय से भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के लिए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लू की कार्य योजना पर लगातार काम चल रहा है। वहीं दिल्ली सरकार ने पूरे शहर के लिए लू की कार्य योजना जारी की है, जिसमें सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति को शामिल किया है।
इस योजना पर एक पुस्तिका भी जारी की गई है और दिल्ली में भीषण गर्मी से निपटने के लिए 13 जिलों के लिए 13 वाहन तैनात किए गए हैं। इन वाहनों द्वारा वाटर कूलर, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण, ओआरएस और टोपी व तौलिये जैसी चीजें उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे भीषण गर्मी के दौरान चौराहों पर खड़े लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में अधिकारियों और बच्चों को पानी की कमी से बचाव के लिए जलपान अंतराल सहित व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं।