मई 5, 2026 7:06 अपराह्न

printer

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 3 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार : एन.सी.आर.टी.सी

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एन.सी.आर.टी.सी ने बताया है कि दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के संपूर्ण खंड के परिचालित होने के बाद नमो भारत ट्रेन ने तीन करोड़ दैनिक यात्रा का आंकड़ा पार कर लिया है। एन.सी.आर.टी.सी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में अपनी उत्‍कृष्‍ट यात्रा सेवा से नमो भारत ट्रेन ने यात्रियों के विश्‍वास को लगातार जीता है, जो यात्री संख्‍या में भारी वृद्धि में साफ तौर पर प्रदर्शित होता है। एन.सी.आर.टी.सी ने बताया कि तेज़ गति के साथ-साथ नमो भारत में यात्रा के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए गए। इसमें नमो भारत कनेक्‍ट ऐप और स्‍टेशनों के बीच सिंगल प्‍वाइंट सुरक्षा जांच शामिल है।