दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर आज लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही, श्रीमती गुप्ता ने नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात कर उन्हें इस दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा भाव की सराहना भी की।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल नहीं करतीं, बल्कि उन्हें नया जीवन देने का काम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के पीछे देश के कोने-कोने से आए स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 27 साल बाद नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना बढ़ोतरी की है।
इस निर्णय के बाद स्टाइपेंड को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर 13 हजार 150 रुपये कर दिया है। इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1 हजार 388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरामेडिकल कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के बेहतर कार्य वातावरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आरजू के साथ, प्रादेशिक समाचार के लिए, नीतिका गुप्ता।