रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज दिल्ली के बुराड़ी मैदान में रासायनिक, जैविक, विकिरण और परमाणु-सीबीआरएन फील्ड प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य विकिरण और परमाणु आपात स्थितियों के लिए तैयारियों को और मजबूत करना है।
मंत्रालय ने कहा कि यह प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अनूठा डीआरडीओ-सीबीआरएन उत्कृष्टता केंद्र होगा। इनमें समर्पित विकिरण और परमाणु परीक्षण केंद्र, भारी आयन अनुसंधान केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया और वास्तविक समय फील्ड प्रतिक्रिया इकाइयां शामिल हैं।