मई 3, 2026 9:14 अपराह्न

printer

केन्या में मूसलाधार बारिश से भीषण बाढ़, इस सप्ताह कम से कम 10 लोगों की मौत

कीनिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से इस सप्ताह देश भर में कम से कम 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई। राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने कल बताया कि अधिकांश मौतें देश के पूर्वी क्षेत्र में हुईं, जहां बाढ़ के कारण सड़कें बंद हो गईं, बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा और बडी संख्‍या में  लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने सभी लोगों, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों से सतर्क रहने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से बचने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आह्वान किया है। इस वर्ष मार्च में कीनिया में बाढ़ से कम से कम 112 लोगों की मौत हुई थी।