सितम्बर 18, 2025 10:11 अपराह्न

printer

ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम अगले महीने की पहली तारीख से लागू होंगे। श्री वैष्णव ने यह जानकारी मीडिया को संबोधित करते हुए दी जब इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए लोगों और प्रमुख गतिविधियों का शुभारंभ कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और हितधारकों के साथ कई बार चर्चा की है। श्री वैष्णव ने आगे कहा कि सरकार ने बैंकों से भी परामर्श किया है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। उन्‍होंने बताया कि अगर कंपनियों और हितधारकों को कुछ और समय की आवश्यकता होगी, तो सरकार निश्चित रूप से अधिक परामर्शात्मक दृष्टिकोण पर विचार करेगी।