जून 28, 2025 1:57 अपराह्न

printer

एफ.आई.एच. प्रो महिला हॉकी लीग 2024-25 में आज भारत का सामना चीन से

एफ.आई.एच. प्रो महिला हॉकी लीग 2024-25 में आज बर्लिन में भारत का सामना चीन से होगा। मैच शाम साढे पांच बजे से खेला जाएगा। अंकतालिका में चीन चौथे और भारत अंतिम स्‍थान पर है। सलीमा टेटे की कप्‍तानी में भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने आखिरी दो मुकाबले जीतना चाहेगी। भारत कल चीन के साथ ही अपना अंतिम मुकाबला खेलेगा।