जून 8, 2024 5:00 अपराह्न

printer

आईआरसीटीसी नौ जून को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन का करेगा परिचालन

आईआरसीटीसी नौ जून को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन का परिचालन करेगा। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, हाजीपुर, आरा और बक्सर के रास्ते उज्जैन, द्वारिका, सोमनाथ, शिरडी और नासिक तक जाएगी। यह ट्रेन उन्नीस जून को वापस लौटेगी।