भारत और स्वीडन की रणनीतिक साझेदारी, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और तटस्थता की नीति पर आधारित है। इन्हीं सिद्धांतों ने दोनों देशों के बीच, रक्षा क्षेत्र में व्यापक सहयोग को बढ़ावा दिया है।
स्वीडन में भारत के राजदूत, अनुराग भूषण ने कहा कि मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने उद्योग जगत में आए विश्वास को मज़बूत किया है और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल स्वीडन की यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना है। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया है1 स्वीडन के व्यापारी भारत में निवेश कर रहे हैं।