मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 9:15 अपराह्न

printer

श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा रैपिडो ने लॉजिस्टिक्स रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा रैपिडो ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से लॉजिस्टिक्स रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का लक्ष्य एक से दो वर्षों में 50 लाख से अधिक आजीविका के अवसर सृजित करना है। इस अवसर पर श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल एक गतिशील मंच है, जो पूरे भारत में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को एक साथ लाता है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 75 लाख से अधिक नौकरी चाहने वालों और 40 लाख से अधिक पंजीकृत नियोक्ताओं के साथ, पोर्टल कार्यबल जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह मंच घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर रोजगार की जानकारी प्रदान करेगा। इसमें महिलाओं के लिए पांच लाख रोजगार के अवसर लक्षित हैं, इस पहल के माध्यम से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिला रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….