मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए। आज तिरूपति में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त दो दिन के तिरूपति दौरे पर हैं। उन्होंने आज सुबह तिरूमला में श्री व्यंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।